{"_id":"582df4f54f1c1b7b389006c0","slug":"overhead-tank-made-showpieces","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक बना शो पीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक बना शो पीस
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
ओवरहेड टैंक
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल के नाम पर लाखों रुपये खर्च करके बनवाए गए ओवरहेड टैंक से लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक ओवरहेड टैंक फाजिलनगर क्षेत्र के लवकुश गांव के पश्चिम पट्टी में बना है, इससे पेयजल आपूर्ति अब तक शुरू नहीं की गई।
गांववालों के मुताबिक इस गांव में ओवरहेड टैंक बनने के बाद जब भी ट्रायल किया गया, पानी के साथ बालू आने लगा। ठेकेदार ने गांव में पाइप भी नहीं बिछाई है। इसमें कार्य करने वाले मजदूर मुर्तूजा अंसारी, मनोज कुशवाहा, मृत्युंजय, चंदन प्रजापति, सोनू प्रजापति, कासिम अंसारी ने बताया कि निर्माण के समय ठेकेदार ने मजदूरी भी नहीं दी और फरार हो गया। न तो ओवरहेड टैंक से पानी की आपूर्ति शुरू की गई और न ही मजदूरी दिलाने का कोई नाम लेता है। इससे गांववालों में भी नाराजगी है।