फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Overbridge construction accelerates in Patheria, encroachment removed

Kushinagar News: पटहेरिया में ओवरब्रिज निर्माण में तेजी, हटवाया अतिक्रमण

Thu, 07 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Aug 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Overbridge construction accelerates in Patheria, encroachment removed
पटहेरिया में अतिक्रमण हटाती मशीन। स्रोत-सोशल मीडिया
पटहेरिया। फोरलेन पर स्थित पटहेरिया में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर एनएचएआई की ओर से सर्विस रोड के किनारे बुधवार को अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया गया। फोरलेन पर स्थित पटहेरिया चौराहे पर ओवरब्रिज प्रस्तावित है। इसको लेकर एनएचएआई द्वारा पहले नाली निर्माण कार्य कराया जाना है। इसको लेकर बुधवार को फोरलेन के उत्तर सर्विस रोड के किनारे नाली के बाद सफाई कार्य किया गया। इसमें कई लोग खुद अपना अतिक्रमण पहले ही हटवा लिया गया था।कुछ अतिक्रमण बचा हुआ था जिसको जेसीबी से तोड़कर हटवा दिया गया। इस दौरान पीकेटीके स्ट्रक्चर इंजीनियर विनोद यादव मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि नाली निर्माण का टेंडर एनएचएआई से पीकेटीके ने लिया है। फोरलेन सेंटर से साढ़े 22 मीटर तक भूमि है। इस समय जो सर्विस सड़क किनारे नाला है वह करीब डेढ़ मीटर और हट कर बनाया जाना है। सड़क और चौड़ा होना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में नाली निर्माण किया जाना है जिसको लेकर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed