{"_id":"5759aff24f1c1b9f659c54ae","slug":"over-two-and-a-half-months-the-ongoing-strike-of-lawyers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई महीने से चल रही वकीलों की हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई महीने से चल रही वकीलों की हड़ताल खत्म
कुशीनगर
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
नए एसडीएम अरुण कुमार के कार्यभार संभालने के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल को वापस ले ली।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। डिप्टी कलेक्टर अरुण कुमार के एसडीएम हाटा के रूप में कार्यभार संभालते ही बृहस्पतिवार को अधिवक्ताओं ने ढाई महीने से चल रही हड़ताल को वापस ले लिया। कप्तानगंज के एसडीएम सचिन सिंह को एएसडीएम हाटा के तौर पर तैनात किया गया है। नवागत एसडीएम ने कहा कि बार व बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिले में डीएसओ, डीपीओ जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने वाले तथा तहसील की स्थापना के समय रहे एसडीएम अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को दुबारा कप्तानगंज तहसील में एसडीएम का कार्यभार ग्रहण किया।
इसके पूर्व अरुण कुमार 2006 से 2009 तक हाटा तहसील के एसडीएम रह चुके हैं, उस समय कप्तानगंज भी हाटा तहसील में आता था। बता दें कि निवर्तमान एसडीएम सचिन सिंह के स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के साथ-साथ हाटा तहसील के अधिवक्ता भी हड़ताल कर रहे थे।
विज्ञापन
इनके कार्यभार संभालने के बाद तहसीलदार विजय नारायन सिंह कप्तानगंज तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिर्जा इफ्तेदार हुसैन, हाटा तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, अधिवक्ता रामप्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, संजय पांडेय, राधेश्याम प्रसाद, चंद्रभूषण पांडेय, दीनानाथ शर्मा आदि अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर नवागत एसडीएम का स्वागत किया।
एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि वादकारियों का हित प्रभावित न हो इसके लिए बार व बेंच का सामंजस्य आवश्यक है। पूरा प्रयास रहेगा कि गतिरोध दूर हो और फरियादियों को न्याय मिले।