{"_id":"6a08dd4fd846790adf0332e9","slug":"over-28000-additional-people-complete-self-enumeration-in-ten-days-staff-to-start-knocking-on-doors-from-may-22-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-159941-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दस दिन में 28 हजार अधिक लोगों ने की स्वगणना, 22 मई से दरवाजा खटखटाएंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दस दिन में 28 हजार अधिक लोगों ने की स्वगणना, 22 मई से दरवाजा खटखटाएंगे कर्मचारी
Sun, 17 May 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 17 May 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में स्वगणना के तहत दस दिन में 28,876 लोगों ने अब तक ऑनलाइन स्वगणना पूरी कर ली है। शनिवार को भी जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट व विकास भवन सहित कार्यालयों में कर्मचारियों ने स्वगणना पूरी की।
सात मई से शुरू हुई स्वगणना 21 मई तक चलेगी और इसके बाद 22 मई से प्रगणक घर-घर जाकर गणना का काम शुरू करेंगे। स्वगणना के लिए हर दिन किसी न किसी दिवस के रूप में चिह्नित किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित तहसील दिवसों में भी स्वगणना की गई। इसके अलावा विकास भवन के सीडीओ कार्यालय सहित दूसरे विभागों के कर्मचारी भी स्व-गणना में जुटे रहे। जनगणना लिपिक शिव कुमार ने बताया कि स्वगणना अभियान के 10वें दिन 3876 लोगों ने स्वगणना पूरी कर ली।
शुक्रवार तक हुई स्वगणना का आंकड़ा 25,000 हजार से बढ़कर 28,876 तक पहुंच गया। जनगणना लिपिक ने बताया कि स्वगणना में हुई किसी त्रुटि के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। 22 मई से जब घर पहुंचकर जनगणना कर्मी सत्यापन करेंगे तो वह गलतियों को दूर कर ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाएंगे। ऐसे में स्वगणना हर घर के मुखिया को तेजी के साथ करने की जरूरत है, ताकि जनगणना कर्मी जब पहुंचे तो उसे कम से कम ऑनलाइन भरने की जरूरत या जानकारी लेनी पड़े। इस अभियान में सभी के सहयोग की जरूरत है।