{"_id":"6a5a8e85465bb44a99099e64","slug":"outstanding-demands-refunds-pan-and-tds-mismatches-will-be-resolved-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-163914-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बकाया मांग, रिफंड, पैन, टीडीएस मिसमैच का होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बकाया मांग, रिफंड, पैन, टीडीएस मिसमैच का होगा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। करदाताओं की लंबित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयकर विभाग ने 31 जुलाई तक विशेष ‘बकाया मांग एवं शिकायत निवारण कैंप’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्य आयकर आयुक्त, इलाहाबाद प्रभार के निर्देश पर यह अभियान सभी 48 आयकर केंद्रों पर संचालित किया जाएगा।
आयकर विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान करदाताओं के खातों में प्रदर्शित पुरानी एवं त्रुटिपूर्ण बकाया मांग का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा लंबित रिफंड, रेटिफिकेशन आवेदन और पैन से संबंधित समस्याओं का भी मौके पर समाधान किया जाएगा। कैंप में चालान करेक्शन, टीडीएस,मिसमैच, सीपीग्राम से जुड़ी शिकायतें, ई-सत्यापन, विवाद से विश्वास-2024 के प्रकरण तथा अपील प्रभाव से संबंधित लंबित मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। आयकर विभाग ने सभी करदाताओं और टैक्स प्रैक्टिशनरों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित मामलों के समाधान के लिए संबंधित आयकर केंद्र से संपर्क करें। विभाग का कहना है कि अभियान का उद्देश्य करदाताओं को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।