{"_id":"6a8df93d65c699d07007c8aa","slug":"out-of-control-car-runs-over-three-female-students-on-a-scooter-on-the-highway-two-dead-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-166552-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पर बेकाबू कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचला, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पर बेकाबू कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को कुचला, दो की मौत
विज्ञापन
नवजात की मौत के बाद पडरौना शहर के सुभाष चौक पुलिस चौकी पर जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीराज। हाईवे पर माधोपुर बुजुर्ग शिव मंदिर के समीप मंगलवार शाम तेज रफ्तार बेकाबू कार ने स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि तीसरी छात्रा और बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार दोनों युवकों को लोगों ने पीछा कर पटहेरवा क्षेत्र के बगही के पास दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कॉलेज से घर जाने के लिए तीनों छात्राएं निकली थीं। तीनों ने हेलमेट नहीं पहना था।
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के अरजीपुर बोधाछापर निवासी निशा कुमारी (22) पुत्री ओमप्रकाश और पड़ोसी गांव सुकदेवपट्टी की अनामिका (22) पुत्री हरेंद्र निजी महाविद्यालय में बीए की छात्रा थीं। मंगलवार को दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी से कॉलेज आई थीं। रास्ते में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के छपरा अहिरौली निवासी सहेली आलिशा खातून (23) पुत्री शहाबुद्दीन को भी स्कूटी पर बैठा लिया था। कॉलेज से शाम करीब 3:40 बजे तीनों छात्राएं स्कूटी से घर लौट रही थीं।
माधोपुर बुजुर्ग शिव मंदिर के पास कट से स्कूटी को सड़क पार कर दूसरी लेन में ले जाने के दौरान बिहार की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार की चपेट में बाइक सवार भी आ गया। हादसे में निशा, अनामिका, आलिशा और बाइक सवार राजस्थान के सीकर निवासी होटल व्यवसायी कमलेश (21) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने सभी को एंबुलेंस से सीएचसी तमकुहीराज पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने निशा और अनामिका को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आलिशा और कमलेश को प्राथमिक उपचार के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कार सवार युवक नहीं रुके। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कार का अगला टायर फट गया था। इसके बावजूद वे तेज रफ्तार से भागते रहे। लोगों ने कार का पीछा किया और पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के पास दोनों युवकों को रोक कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे में छात्राओं की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी सीएचसी पर पहुंच गए।
-
टोल का बूम तोड़कर भागने की चर्चा
पुलिस की जांच में पता चला कि कार सवार युवक करीब 3:25 बजे तरयासुजान थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। आरोप है कि टोल का बूम तोड़कर वे आगे भागे। सूत्रों के अनुसार, एक लग्जरी कार में सवार कुछ लोग उनका पीछा कर रहे थे। तेज रफ्तार में भागने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई और माधोपुर बुजुर्ग के पास हादसा हो गया।
-
-दोनों छात्राओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त कार पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जयंत कुमार यादव, सीओ तमकुहीराज