फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Out of 94 cases, only 11 were resolved on the resolution day.

Kushinagar News: समाधान दिवस में 94 मामलाें में 11 का ही हुआ निस्तारण

Sun, 21 Dec 2025 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Out of 94 cases, only 11 were resolved on the resolution day.
समाधान दिवस में मौजूद डीएम और एसपी।
पडरौना। जिले के सभी तहसील सभागारों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनी और उसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने खड्डा तहसील सभागार में लोगों की शिकायतें सुनी कर वहां आए कुल 94 शिकायतों में से 11 का निस्तारण किया। खड्डा संवाद के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे तहसील पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार के समक्ष 94 शिकायती प्रस्तुत की गईं। इसमें से 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर शेष 83 मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारित के निर्देश के साथ भेज दिया गया। डीएम ने कहा कि लोगों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में करें। इसके किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने नगर और ग्राम सभाओं की सरकारी भूमि की वर्तमान स्थिति का विस्तृत विवरण शीघ्र तैयार करने उस पर हुए अतिक्रमण को तत्काल हटाने की कार्रवाई करें। उन्होंने चेताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण मिलने पर लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना निदेशक पीयूष, जिला विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा राकेश, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका आदि मौजूद रहीं। कप्तानगंज संवाद के अनुसार, तहसील सभागार में एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय व एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पहुंचे हसनगंज गांव के सरोज देवी, सुषमा शर्मा, सुमिता देवी, चंद्रावती देवी, दुर्गावती देवी ने शिकायती पत्र देकर गांव की बंजर भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान बीडीओ अमरनाथ पांडेय, नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी, एसडीओ रूपेश कुमार कुशवाहा, सप्लाई इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिन्हा, सबिता भारतीय, मार्कंडेय गुप्ता, सुरेंद्र प्रजापति, आशुतोष कुमार, उमेश शाही, राहुल दीक्षित, विचित्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। तमकुहीराज संवाद के अनुसार, तमकुहीराज एसडीएम आकांक्षा मिश्र व सीओ राकेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में शिकायतें सुनी गई। इसमें 32 लोगों ने अपनी शिकायतें प्रस्तुत की, जिसमें से राजस्व से जुड़े चार मामले निस्तारत हुए, शेष 28 शिकायतों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभागों में भेज दिया गया। इस दौरान तहसीलदार महेश शर्मा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, वन विभाग के रेंजर हरिकेश नायक, वेद प्रकाश उपाध्याय, अश्विनी राय आदि मौजूद रहे। कसया संवाद के अनुसार, तहसील सभागार में एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा व एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की मौजूदगी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 48 मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से राजस्व दो मामले मौके पर निस्तारित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed