फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Out of 38 city's only three ATMs open

शहर के 38 में से केवल तीन एटीएम खुले

Wed, 19 Apr 2017 11:41 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Wed, 19 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Out of 38 city's only three ATMs open
38 में से केवल तीन एटीएम खुले - फोटो : अमर उजाला

पडरौना।नोटबंदी के बाद से ही पडरौना नगर के अधिकांश एटीएम नोट की किल्लत से जूझ रहे हैं। हर दिन पांच-छह एटीएम ही चलते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ हद तक स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब हालात फिर बदतर होने लगे हैं। बुधवार को शहर में विभिन्न स्थानों में लगे 38 में से केवल तीन एटीएम ही खुले थे।

विज्ञापन

पडरौना शहर में पीएनबी, स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक आदि के 38 एटीएम लगे हैं। बीते साल नवंबर में नोटबंदी की घोषणा के साथ ही शहर के सभी एटीएम बंद हो गए थे। हफ्ते भर बाद केवल एचडीएफसी बैंक का एटीएम खुला। जनवरी महीने के अंतिम सप्ताह में जाकर शहर के पांच-छह एटीएम लगातार खुलना शुरू हुए थे। फरवरी महीने में चुनावी तेजी के साथ ही एटीएम में कैश की किल्लत कम हो गई थी। अप्रैल महीने की शुरूआत में एक बार फिर एटीएम कैश की कमी से जूझने लगे। इसके बाद से ही हर दिन इनकी स्थिति बिगड़ती जा रही है। सबसे खराब स्थिति पीएनबी और स्टेट बैंक के एटीएम की है।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इन बैंकों के एटीएम में या तो कैश की किल्लत रहती है या फिर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से धन नहीं निकलता है। बुधवार को शहर के 38 में से केवल तीन एटीएम खुले थे। इनमें से बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम दोपहर बाद खुला तो वहीं सेंट्रल बैंक के एटीएम में कैश तो था, लेकिन तकनीकी दिक्कत की वजह से रुपये नहीं निकल पाए। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर एचएल कुशवाहा का कहना था कि उन्हें भी इसकी शिकायत मिली है। कई बैंक मैनेजरों से इस पर चर्चा हुई है। उन्होंने यह जानकारी दी है कि वेंडरों ने रुपये नहीं डाले हैं जिसकी वजह से ग्राहकों को दिक्कत हो रही है, कुछ जगहों पर तकनीकी दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed