{"_id":"6aa9b752862cbee4a208b10e","slug":"organization-of-a-fair-for-objections-and-corrections-regarding-sugarcane-surveys-and-supply-quotas-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-168008-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना सर्वे-सट्टे पर आपत्ति व सुधार मेला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना सर्वे-सट्टे पर आपत्ति व सुधार मेला का आयोजन
विज्ञापन
खड्डा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड खड्डा-कुशीनगर की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए समिति स्तरीय गन्ना सर्वे-सट्टा प्रदर्शन मेला शुरू हो गया है। गन्ना विकास समिति परिसर में 15 से 24 सितंबर तक चलने वाले मेले में किसान अपने सर्वे और सट्टे से संबंधित अभिलेखों की जांच कर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
किसान कृषि योग्य भूमि, गन्ना क्षेत्रफल, उत्पादन और सट्टे से जुड़े विवरण में किसी तरह की त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि में शिकायत दर्ज करा व सुधार करा सकते हैं। समिति के अनुसार 24 सितंबर के बाद आपत्तियों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सट्टा सूची तैयार की जाएगी।केन यूनियन के अध्यक्ष सुप्रियमय मालवीय ने समिति कर्मचारियों से किसानों की शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। उन्होंने कहा कि समय से अभिलेख दुरुस्त होने पर किसानों को गन्ना आपूर्ति में परेशानी नहीं होगी।आईपीएल चीनी मिल के केन मैनेजर सुधीर कुमार ने किसानों से मेले में पहुंचकर अपने सर्वे-सट्टे का विवरण जांचने और गलती होने पर समय से आपत्ति दर्ज कराने की अपील की।
इस दौरान समिति परिसर में आम का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। रमेश सिंह, मुन्ना सिंह, राजेश यादव समेत समिति कर्मचारी और किसान मौजूद रहे।