फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Organization is the biggest strength of BJP

Kushinagar News: संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत

Mon, 14 Sep 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Organization is the biggest strength of BJP
कसया। संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ता इसकी रीढ़ हैं। बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत और सक्रिय होगा, पार्टी उतनी ही प्रभावी ढंग से जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा सकेगी। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ये बातें भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पांडेय नवीन ने कहीं। वे रविवार को कुशीनगर के एक होटल में आयोजित भाजपा जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से पार्टी लगातार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बूथों को मजबूत करने के साथ कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक को पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद्र मिश्र, लल्लन मिश्र आदि ने संबोधित किया। बैठक की जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान राधेश्याम गोंड, हरिशंकर राय, विवेकानंद शुक्ल, विजय शुक्ल, सुरेंद्र सिंह, डॉ. टीएन राव, डॉ. सीमा गुप्ता, पशुपति जायसवाल, हरि गोविंद रौनियार, ज्ञानविक्रम सिंह, कन्हैया शर्मा, कन्हैया कुशवाहा, नंद किशोर नाथानी, सुदर्शन पाल, अजय राय, शैलेंद्र तिवारी, प्रवीण गुंजन, रमेश सिंह, मीनू जिंदल, विश्वरंजन कुमार आनंद, धनंजय राय, रोशनी भारती, रविंद्र प्रसाद, कन्हैया गोंड, शाही फैजान खान, अमित राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed