फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Operation of three trains including Patliputra resumed, station buzzing

Kushinagar News: पाटलिपुत्र समेत तीन ट्रेनों का फिर शुरू हुआ संचालन, स्टेशन गुलजार

Sat, 01 Mar 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 01 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Operation of three trains including Patliputra resumed, station buzzing
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर कोहरे को लेकर तीन माह से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र समेत दो निरस्त पैसेंजर ट्रेनों का नियमित संचालन शनिवार से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं अब इस रूट के सभी स्टेशनों पर यात्रियों की चहल-पहल बढ़ गई है। शनिवार को सुबह 5:35 बजे जब तमकुहीरोड स्टेशन पर पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर ट्रेन पहुंची तो स्टेशन काफी गुलजार नजर आया।
विज्ञापन

एक दिसंबर वर्ष 2024 को पूर्वोत्तर रेलवे ने कोहरे का हवाला देते हुए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर रोज चलने वाली 15079/15080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र ट्रेन का फेरा सप्ताह में सात दिन से कम कर मात्र तीन दिन कर दिया था। यह ट्रेन तभी से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलाई जाती है, जबकि सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को निरस्त रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन के निरस्तीकरण की अवधि 28 फरवरी को समाप्त हो जाने के बाद एक बार फिर इसका नियमित संचालन शनिवार से शुरू किया गया है। यह ट्रेन शनिवार को भोर में 3:30 बजे गोरखपुर से चल कर 4:18 बजे कप्तानगंज, 5:02 बजे पडरौना और 5:35 बजे तमकुहीरोड पहुंची तो स्टेशन काफी गुलजार नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed