{"_id":"653d53eec9e4a378e40a47c6","slug":"one-youth-riding-a-bike-died-in-a-collision-with-a-car-another-seriously-injured-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6849-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइकसवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइकसवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लोहेपार चौराहे पर शनिवार की रात करीब आठ बजे हुई दुर्घटना
मथौली। कप्तानगंज-हाटा मार्ग स्थित लोहेपार चौराहे पर शनिवार की रात करीब आठ बजे एक कार की टक्कर से बाइकसवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को मथौली बाजार सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर स्थित नगर पंचायत मथौली के वार्ड नंबर-16 सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर के लोहेपार चौराहे पर शनिवार की रात लगभग 8 बजे हाटा से बाइक सवार दो युवक कप्तानगंज चकबंदी अपने घर जा रहे थे। लोहेपार चौराहे पर पीछे से तेज गति से आ रही कार ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे कप्तानगंज चकबंदी गांव के निवासी 30 वर्षीय डेबा चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइकसवार दूसरा युवक 28 वर्षीय अंगद चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने मथौली बाजार सीएचसी पहुंचाया। वहां अंगद चौहान का इलाज चल रहा है। चालक कार लेकर भागने में सफल रहा।