{"_id":"67d9ba98baf16c3ebd0178b6","slug":"one-youth-died-in-a-road-accident-anothers-condition-is-critical-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-133962-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में एक युवक मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में एक युवक मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 18 Mar 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। तिवारीपट्टी में मुख्य मार्ग पर सोमवार रात में पैदल जा रहा युवक बाइक सवार की चपेट आ गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस दोनों को सीएचसी सेवरही भिजवाई। डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। उधर सूचना पर आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के तिवारी पट्टी गांव के पास सोमवार की रात करीब दस बजे 20 वर्षीय सुनील यादव ग्राम सभा गौरी जगदीश पैदल गांव में जा रहे थे। उसी समय तेज गति से आ रहे सुनील कुमार निवासी ग्राम अमवा दिगर की बाइक की चपेट में आग गए। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सेवरही सीएचसी में इलाज के दौरान सुनील यादव की मौत हो गई। बाइक सवार युवक को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सेवरही के एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल बाइक सवार का मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में इलाज चल रहा है।