{"_id":"5f4beaa48ebc3e176a7e748d","slug":"one-youngman-died-on-hang-kushinagar-news-gkp3635677176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कोतवाली क्षेत्र की घटना.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा कोतवाली क्षेत्र की घटना.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल में दामाद की संदिग्ध हाल में मौत
जंगले के राड में चादर से बंधा मिला हरिकेश का शव
घर में बच्ची के जन्म होने पर देखने गया था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा(कुशीनगर)। कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा गांव में ससुराल गए एक युवक का शव रविवार को जंगले से बंधा मिला। सुबह शव दिखने के बाद वहां सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हाटा कोतवाली के कोहरौली गांव के रहने वाले हरिकेश निषाद की ससुराल इसी कोतवाली क्षेत्र के भिस्वा गांव में है। शुक्रवार को पत्नी ने मायके में ही बेटी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म की खबर मिलने पर हरिकेश अपने बहनोई के साथ शनिवार शाम ससुराल पहुंचा। रात में भोजन करने के बाद हरिकेश के बहनोई और साला छत पर सोने चले गए, जबकि वह नीचे ही रह गया। भोर में कुछ लोगों ने देखा तो हरिकेश का शव उसके ससुराल के बगल में स्थित एक खाली घर के बरामदे में लगे जंगले से बंधा था। सुबह परिवार के लोगों को हरिकेश कहीं दिख नहीं रहा था। इसी दौरान किसी की नजर बगल के खाली घर के बरामदे में पड़ी, जहां उसका शव एक जंगले के राड में चादर से बंधा हुआ था और वह घुटने के बल पड़ा हुआ था। घटना के बारे में पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों और उसके साथ गए बहनोई से पूछताछ कर रही है। कोतवाल ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
तीन फीट ऊंचे जंगले से कैसे कोई लगा सकता है फंदा?
मनोज कुमार गिरि
हाटा। शनिवार शाम कोतवाली क्षेत्र के भिष्वा गांव में ससुराल पहुंचे युवक का शव रविवार को मिलने से क्षेत्र में सनसनी तो फैली ही, शव की हालत देखने से कई सवालो ने भी जन्म ले लिया। तीन फीट ऊंचे जंगले में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का तर्क किसी के गले नहीं उतर रहा है। हालांकि सच्चाई से पर्दा पुलिस की जांच के बाद ही उठेगा। शनिवार को बेटी के जन्म की खुशी में शामिल होने अपने ससुराल गए कोहरौली गांव के हरिकेश का शव रविवार की सुबह उसके ससुराल में मिला, लेकिन शव की स्थिति देख कर हर कोई दंग रह गया। चादर का एक सिरा युवक के गले में बंधा हुआ था, जबकि दूसरा जमीन से मात्र तीन फीट ऊंचे जंगले के राड से बंधा हुआ था। ऐसे में आत्महत्या की बात लोगों के गले नहीं उतर रही है। हरिकेेश का शव जमीन पर घुटनों के बल टिका हुआ था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत के बाद उसके शव को उस स्थिति में बांध दिया गया हो। फिलहाल इस घटना से उपजे सभी सवालों का जवाब ढूंढना पुलिस की विवेचना में शामिल है। वैसे अभी यह मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा हुआ है।