{"_id":"60e884f48ebc3eff1c7cc404","slug":"one-women-dive-in-choti-gandak-kushinagar-news-gkp401241751","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मासूम को लेकर छोटी गंडक में कूदी महिला, नदी में तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: मासूम को लेकर छोटी गंडक में कूदी महिला, नदी में तलाश जारी
Sat, 10 Jul 2021 03:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 03:18 PM IST
सार
सात साल का बच्चा नदी के बाहर मिला, पुलिस अपने साथ ले गई, महिला की खोजबीन जारी, लापता महिला महराजगंज की बताई जा रही ।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में शुक्रवार की रात तकरीबन आठ बजे एक महिला अपने सात वर्षीय मासूम को लेकर कप्तानगंज के निकट गंडक नदी में कूद गई। जबकि उसका सात साल का बेटा नदी के बाहर रोता मिला।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मां-बेटे की खोजबीन कराने में जुट गई। नदी के बाहर मिले बालक को लेकर पुलिस अपने साथ चली गई। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज कस्बे में छोटी गंडक नदी के रामजानकी घाट पर स्थित पुल से एक महिला ने रात आठ बजे दूधमुंह बच्चे को लेकर नदी में छलांग लगा दी।
अपने सात साल के बेटे को लेकर भी पुल पर पहुंची थी। वह नदी के बाहर रोता मिला। घटना को देख किसी ने कप्तानगंज थाने की पुलिस को सूचना दी। एसओ गोपाल पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गए।
विज्ञापन
एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि पुल पर महिला का एक झोला मिला है, जिसमें कुछ कागजात के आधार पर उसका नाम मनीषा पत्नी मोहन निवासी बड़हरा महंथ, जनपद महराजगंज पता चला है।
महिला और उसके बच्चे का पता लगाया जा रहा है। अंधेरा होने की वजह से परेशानी हो रही है। बाहर मिला उसका सात साल का बेटा कुछ बता नहीं पा रहा है। वह काफी सहमा हुआ है। उसे पुलिस सुरक्षा में थाने भिजवाया गया है।