{"_id":"61c9ec26a3c40854995e2db2","slug":"one-teenage-boy-corona-positive-found-kushinagar-news-gkp4214562144","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकोला का किशोर कोरोना से संक्रमित मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकोला का किशोर कोरोना से संक्रमित मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला का किशोर कोरोना से संक्रमित मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को एक किशोर कोरोना से संक्रमित पाया गया। वह दसवीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है। उसे होम आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र का 16 वर्षीय छात्र महराजगंज जिले के एक विद्यालय में दसवीं में पढ़ता है। उसमें कोरोना के लक्षण पाए जाने पर जांच की गई। जिसमें वह कोरोना संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने इसकी पुष्टि की है।
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कुल दस लाख 81 हजार 892 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें 15618 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 227 मरीजों की मौत चुकी है। 15390 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर जांच के लिए 808 लोगों का सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजा गया, जबकि 712 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 711 निगेटिव और एक पॉजिटिव केस है।