{"_id":"690265a272cc79c240073998","slug":"one-person-died-by-drowning-in-the-gandak-river-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148036-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गंडक नदी में डूबकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गंडक नदी में डूबकर एक की मौत
Thu, 30 Oct 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। दवनहा गांव के समीप बुधवार की शाम बजे मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर लकड़ी तोड़ने गए एक 48 वर्षीय व्यक्ति की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के दवनहा डीह टोला निवासी छोटेलाल प्रसाद (48) बुधवार को साढ़े तीन बजे के आस पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की पटरी पर जलावन के लिए लकड़ी तोड़ने गए थे। उसी बीच पैर फिसल जाने के कारण वह नहर में डूब गए। उस समय उधर से गुजर रहे तरयासुजान क्षेत्र के जवही नरेंद्र के ग्राम प्रधान बबलू देवान ने उन्हे नहर में गिरते देख लिया और उसे बचाने के वह भी कपड़े निकाल कर नहर में उतर पड़े।
तब तक वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। उन्होंने डूबे व्यक्ति को लोगों की मदद से बचाने की कोशिश की,लेकिन तब तक उस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची सेवरही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेवरही एसएचओ धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद