फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one man died in road accident

दुर्घटना में मौत

Sat, 24 Jul 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
one man died in road accident
बाइक की चपेट से आटा-चक्की ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार ( कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया चौराहे पर एक बाइक की ठोकर से एक आटा चक्की ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उन्होंने अपना दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया।

खैरटिया शितलापुर गांव के जगदेवा टोला निवासी जवाहिर यादव (40) की नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर खैरटिया वन कालोनी के पास आटा-चक्की है। शुक्रवार को वह घर से पैदल आटा-चक्की पर जा रहे थे। अभी वह चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक सवार ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। इससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए उन्हें कोटवा पीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर भी उनकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के उपर ही पूरे परिवार के पालन-पोषण की जिम्मेदारी थी। परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे लड़के और एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed