फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One lakh was deposited in the account of CSP operator by fraud, after withdrawing it the thug ran away

Kushinagar News: फ्रॉड कर सीएसपी संचालक के खाते में मंगाए एक लाख, निकलवाकर ठग भागा

Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 14 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
One lakh was deposited in the account of CSP operator by fraud, after withdrawing it the thug ran away
रामकोला। पडरौना कोतवाली थाना क्षेत्र के उपाध्याय छपरा पटेरा निवासी एक व्यक्ति के सीएसपी पर ठगी के साथ साइबर फ्राॅड का बड़ा मामला सामने आया है। सीएचपी पर बाइक से पहुंचे दो ठगों ने बहन को पैसे की जरूरत होने का झांसा देकर संचालक के खाते में एक लाख रुपये मंगवा लिए।
विज्ञापन

झांसे में आकर संचालक ने अपने और दाेस्त के खाते में रुपये मंवा लिए। इसके बाद नकद लेकर ठग फरार हो गए। बाद में खाते से लेन-देन न होने पर बैंक जाने पर पता चला कि खाते में आया रुपया फ्रॉड का था जिसे बैंक वालों ने होल्ड कर दिया था। संचालक की तहरीर पर एक नामजद समेत दो पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उपाध्याय छपरा पटेरा गांव निवासी विनय कुमार उपाध्याय ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते आठ सितंबर को करीब एक बजे दिन में दो व्यक्ति बाइक से सीएसपी मेहंदीगंज पर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपना नाम सिंटू यादव जिला महाराजगंज बताया और वोटर कार्ड दिखाया। उसने कहा कि मैं अपने बहन के घर आया हूं, जिसको अचानक एक लाख रुपये की जरूरत पड़ गई है। पीड़ित उसके दिखाए वोटर कार्ड और मोबाइल नंबर पर काॅल कर तस्दीक की। एक बार नंबर पर मिस काॅल भी की।
विश्वास उन्होंने पर उसने फोन पे से संचालक और उसके दोस्त के बैंक खाते में दो बार में 50-50 हजार हजार भेज दिए। इसके बाद संचालक ने उसे एक लाख रुपये कैश दे दिए।

खाते में आए एक लाख रुपये में से अपने मित्र राजन कुमार सिंह के खाता एचडीएफसी बैंक में 48590 रुपये ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद उसके खाते से लेन-देन होना बंद हो गया। संचालक का कहना है कि मैं अपने मित्र के साथ बैंक गया तो जानकारी हुई कि जो पैसा सिंटू यादव ने भेजा है। वे फ्राड का था, जिसके कारण उसका और उसके मित्र राजन कुमार सिंह के खाते को होल्ड कर दिया गया है।
एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता इस मामले में पीड़ित ने तहरीर दी है। साइबर अपराध का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed