फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One injured in road accident

Kushinagar News: सड़क हादसे में एक घायल

Tue, 28 Oct 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
One injured in road accident
हाटा। शहर के पिपराइच तिराहा के पास हाइवे क्रॉसिंग पर सोमवार को दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी हाटा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका हाटा के वार्ड संख्या 24 वर्षीय हरिटोला निवासी अरविंद उपाध्याय की पिपराइच तिराहे पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। सोमवार की दोपहर वे अपनी बाइक से दुकान से निकलकर हाइवे क्रॉसिंग पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे, बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसमें अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक चला रहे रामविनोद पटेल (30) निवासी कुड़वा जमुनियां टोला, थाना कसया को हल्की चोटें आईं। पुलिस दोनों घायलों को सीएचसी हाटा भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed