{"_id":"626cee354047a96ee821680f","slug":"one-died-after-suddenly-fell-debris-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: छत तोड़ते समय भरभराकर गिरा मलबा, दो मजदूर दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: छत तोड़ते समय भरभराकर गिरा मलबा, दो मजदूर दबे, एक की मौत
Sat, 30 Apr 2022 01:37 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:37 PM IST
सार
कुशीनगर में पुरानी छत तोड़ने के दौरान हादसा हो गया। इस दौरान अचानक मलबा भर भराकर गिर गया। जिसमें दो मजदूर दब गए, स्थानीय लोग जबतक उन्हें बाहर निकालते तबतक एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बहुआस गांव में शनिवार को सुबह करीब दस बजे एक पुराने मकान की छत तोड़ते समय अचानक मलबा भर भराकर गिर गया। उसमें दो मजदूर दब गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कप्तागंज सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बहुआस गांव में शनिवार को सुबह करीब दस बजे कैलाश के पुराने मकान की छत तोड़ने के लिए मजदूर लगे थे। दो मजदूर छत तोड़ रहे थे, तभी अचानक मलबा भर भराकर गिर गया। उसमें संतराज (24) और सोनू (22) दब गए।
विज्ञापन
इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। दोनों मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। संतराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू को आनन-फानन कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन