{"_id":"6502162bb7479719ad0479c7","slug":"one-dead-two-injured-in-collision-between-dcm-and-truck-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-4496-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डीसीएम और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डीसीएम और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
Thu, 14 Sep 2023 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
कसया। नगर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर मंगलवार की देर रात डीसीएम और ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में चालक सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कसया हाईवे चौकी की पुलिस ने तीनों घायलों को खींचकर बाहर निकाला। सीएचसी के डॉक्टर ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय एक की रास्ते में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात लगभग 11:30 बजे नेशनल हाईवे स्थित जैन धर्मकांटा के पास ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे डीसीएम का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें डीसीएम चालक व दो खलासी रवि उर्फ बिल्लू (18) पुत्र गुलाब जायसवाल व साहिल अंसारी (20) पुत्र रासिद अंसारी निवासी साखोपार थाना कसया, जनपद कुशीनगर और मिंटू जायसवाल (25)पुत्र कन्हैया जायसवाल निवासी वार्ड नं.12 रामकोला, जनपद कुशीनगर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहीं निकाल पाए। सूचना पर मौके पर पहुंची हाइवे चौकी पुलिस ने किरान की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया गया। तीनों घायलों को पुलिस ने सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए तीनों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रवि उर्फ बिल्लू की मौत हो गई। हाइवे चौकी प्रभारी शशांक राय ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए।