{"_id":"658492beff03145aee0204f5","slug":"one-dead-another-serious-in-road-accident-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-9731-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मार्ग दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर
Fri, 22 Dec 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 22 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग स्थित हरदी छपरा तिराहे पर बृहस्पतिवार शाम ट्राला की चपेट में बाइक सवार दो युवक आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने सेराज अंसारी (22) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रुप से घायल अमित साहनी (25) को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
रामकोला के पगार के मुरली छपरा गांव निवासी शेराज अंसारी और अमित साहनी बाइक से केरवनिया चौराहे से बाजार गए थे। सामान खरीदकर दोनों घर वापस जा रहे थे। अभी कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग स्थित हरदी छपरा तिराहे पर पहुंचे ही थे कि ट्राला की चपेट में आने से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खोटही चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह ने एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाए। वहां डॉक्टर सेराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अमित साहनी का प्राथमिक उपचार कर गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राला समेत भाग गया था।