फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One arrested with fake documents and seal

Kushinagar News: जाली दस्तावेज व मुहर के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
One arrested with fake documents and seal
- आरोपी के पास जाली दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर व 56 मुहर बरामद
विज्ञापन

- तरयासुजान पुलिस ने पहले भी किया था गिरफ्तार

तमकुहीराज। पुलिस ने बनवरिया गांव निवासी दिनेश भारती को गिरफ्तार किया। उसके पास से जाली दस्तावेज, लैपटॉप, प्रिंटर, 56 मुहर बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जाली दस्तावेज तैयार करने का काम करता था। पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया उसे जालसाजी के मामले में तरयासुजान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद छह महीने से दोबारा जाली दस्तावेज बनाने के अवैध धंधे में जुट गया था।

सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दिनेश भारती बनवरिया का रहने वाला है। रविवार देर शाम को गिरफ्तार किया गया। दिनेश फर्जी दस्तावेज तैयार कर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा करता है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर तमकुहीराज नीरज कुमार राय के नेतृत्व में अपराध निरीक्षक अरविंद यादव की टीम बनवरिया गांव में दबिश दी। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ तमकुहीराज ने बताया कि आरोपी के घर से लैपटाॅप, प्रिंटर, यूएसबी कनेक्टर, 56 विभिन्न सरकारी अधिकारियों के नाम व पद के मुहर, नवीनीकरण पत्र, 12 चेकपोस्ट फार्म, भुगतान पर्ची, टोकन, तीन मेमो पर्ची, ट्रांसपोर्ट पेपर, फार्म 38, 29 वाहन चेक रिपोर्ट, 33 इंश्योरेंस पेपर आदि कूटरचित फर्जी दस्तावेज बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले तरयासुजान पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत मिलने के बाद वह पिछले छह माह से फिर जाली दस्तावेज बनाने का काम करने लगा था। तमकुहीराज पुलिस के इस खुलासे के बाद एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed