फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one arrested in religeon change

Kushinagar News: प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल करने की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Thu, 03 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
one arrested in religeon change
बीमारी, प्रेत बाधा और आर्थिक तंगी दूर करने का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में शामिल करने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। बीमारी, प्रेत बाधा दूर करने और आर्थिक तंगी से निजात दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों को ईसाई धर्म में शामिल कराने की कोशिश और इसके लिए प्रार्थना सभा करने के आरोपी को पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया।
वह बीते 30 जुलाई को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के एक बगीचे में बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जुटाकर ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा करा रहा था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके से ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य व अन्य कागजात मिले थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया था, जबकि आरोपी वहां से भाग गया था।
विज्ञापन

आरोपी गोलू यादव हनुमानगंज गांव का ही निवासी है। वह 30 जुलाई को ईसाई धर्म की प्रार्थना करा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से ईसाई धर्म से जुड़े साहित्य व अन्य कागजात कब्जे में लिया था। इस मामले में लक्ष्मीपुर पड़रहवा के ग्राम प्रधान आनंद चौहान ने गोलू यादव पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है कि वह व्यक्ति धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास कर रहा है। इसका विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने गोलू यादव के विरुद्ध झूठे धार्मिक भाषण देकर लोगों में वैमनस्यता पैदा करने आदि के आरोपों में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे शांति भंग के अंदेशा में चालान कर दिया।
इस संबंध में हनुमानगंज थाने के एसओ अजय पटेल का कहना है कि मुकदमे में वांछित गोलू यादव को गिरफ्तार कर नियमानुसार चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed