फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   one anoyher patient of dengu found

डेंगू का एक और मरीज मिला

Sun, 06 Nov 2016 10:39 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 06 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र में भी डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को दुदही के सुराजी बाजार निवासी 24 वर्षीय यूसुफ को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई। एक महीने के भीतर इस क्षेत्र में आठ लोगों के इस बीमारी के चपेट में आने से गांववाले भयभीत हैं। 
विज्ञापन

दुदही के सुराजी बाजार निवासी 24 वर्षीय यूसुफ को भी डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इनके अलावा दुदही सीएचसी में एक माह के भीतर भर्ती कराए गए मरीजों में आठ लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें लक्की गोस्वामी उम्र 35 वर्ष निवासी बांसगांव को 29 सितंबर को, पवन कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी पडरौन मडुरही को पांच अक्टूबर, किशोर यादव उम्र 29 वर्ष निवासी धर्मपुर पर्वत को, अमरेआलम 24 वर्ष दुदही को 14 अक्टूबर को, अनवारुल हक  निवासी धर्मपुर पर्वत को 12 अक्टूबर को और रुपक उम्र 26 वर्ष निवासी बांसगांव को 15 अक्टबूर को जांच के दौरान डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज दुदही सीएचसी में चल रहा है। सबकी हालत नियंत्रण में है। इनके अलावा कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल के इलाज पर भरोसा न होने के कारण निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। दुदही सीएचसी के पास इनका आंकड़ा नहीं है। डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ने से उनके गांववाले भयभीत हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय का कहना था कि डेंगू के मरीज ठीक हो चुके हैं। कुछ नए मरीज मिले हैं। उनका उपचार चल रहा है। बीमारी की रोकथाम के लिए जागरूकता और स्वास्थ्य कैं प लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed