फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two people injured in collision between two bikes.

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में दो लोग घायल

Mon, 12 Oct 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two people injured in collision between two bikes.
गोड़रिया। सेवरही-पडरौना मार्ग स्थित गौरीश्रीराम गांव के पास रविवार को दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग उन्हें दुदही सीएचसी भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गौरीश्रीराम निवासी मंजूर अंसारी बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से बाइक से आ रहे गगलवा निवासी ठग कुशवाहा की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। मौजूद लोगों ने दोनों को दुदही सीएचसी भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कुशीनगर मेडिकल रेफर कर दिया। वहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed