{"_id":"6acbee74d133c316d207a4de","slug":"applications-open-for-the-second-batch-of-abhyudaya-coaching-admission-will-be-based-on-interviews-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169943-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अभ्युदय कोचिंग के दूसरे बैच के लिए आवेदन शुरू, साक्षात्कार के आधार पर होगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अभ्युदय कोचिंग के दूसरे बैच के लिए आवेदन शुरू, साक्षात्कार के आधार पर होगा प्रवेश
विज्ञापन
कुशीनगर के बुद्ध इंटर कॉलेज में संचालित होता है अभ्युदय कोचिंग
पडरौना। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत दूसरे बैच की निशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को नीट, यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बिना किसी शुल्क के कराई जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से चयनित यह कोचिंग बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में संचालित हो रही है।
अभ्युदय कोचिंग के पहले बैच में चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं बीते जुलाई से ही शुरू हो गई हैं। अब दूसरे बैच की कोचिंग में प्रवेश लेने के लिए आवेदन शुरू हो गया है। कोचिंग में नामांकित विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाएं, डाउन सेशन, मॉक टेस्ट और मेंटरिंग उपलब्ध कराई जाएगी। कोचिंग में प्रवेश मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए छात्र का जिले का निवासी होना अनिवार्य है।
12वीं पास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। छात्र ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा आवश्यक जानकारी जिला समाज कल्याण कार्यालय और बीएसए कॉलेज परिसर में लगाई गई सूचना पटल से प्राप्त की जा सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग के दूसरे बैच में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इच्छुक छात्र कार्यालय अथवा सीधे बुद्ध इंटर कॉलेज में संचालित कोचिंग के कार्यालय से संपर्क कर अपना प्रवेश ले सकता है।