{"_id":"60770efe8ebc3edb54647ae3","slug":"on-time-samadhan-plan-kushinagar-news-gkp3919897129","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकमुश्त समाधान योजना के लिए आज अंतिम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकमुश्त समाधान योजना के लिए आज अंतिम अवसर
विज्ञापन

- सरकार ने 15 दिन के लिए बढ़ाई थी तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। बिजली निगम की सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी वाली एक मुश्त समाधान योजना की अवधि बृहस्पतिवार को समाप्त हो जाएगी। 15 अप्रैल तक पंजीकरण और भुगतान करने वालों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के निर्देश पर घरेलू व निजी नलकूप संचालकों को विद्युत राजस्व जमा करने में छूट दिए जाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी के साथ एक मुश्त समाधान योजना एक मार्च से शुरू हुई थी। पहले इसकी अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई थी। लेकिन तीन बार 15-15 दिन का विस्तार किया गया। अंतिम तिथि 15 अप्रैल निर्धारित है। तमकुहीरोड विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार मल्ल व जेई विकास कुमार साहनी, तरयासुजान विद्युत उपकेंद्र में जेई यशवंत कुशवाहा, दुदही विद्युत उपकेंद्र में जेई दिलीप कुमार मौर्य और तमकुहीराज विद्युत उपकेंद्र में एसडीओ केएम शुक्ल व जेई महेन्द्रनाथ ने बताया कि लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। सेवरही विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अंतिम अवसर है। इसके बाद बकाया वसूली में सख्ती की जाएगी।