फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On the pretext of cleaning, they snatched away the jewelery of three women.

Kushinagar News: सफाई के बहाने तीन महिलाओं के आभूषण ले उड़े उचक्के

Fri, 02 Aug 2024 05:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 02 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of cleaning, they snatched away the jewelery of three women.
रहसू बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव जोकवा खुर्द में बृहस्पतिवार की दोपहर बाइक से पहुंचे दो उचक्कों ने तीन महिलाओं को झांसे में लेकर सफाई के बहाने उनके आभूषण को उड़ा दिया। महिलाएं कुछ समझ पातीं कि उचक्के बाइक समेत वहां से भाग निकले। आभूषण ले जाने के बाद महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों से करीब 50 हजार रुपये के आभूषण उचक्के लेकर फरार हो गए हैं। हालांकि, अभी इस मामले में महिलाओं की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जोकवा खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक बाइक पर सवार दो युवक गांव में पहुंचे और आभूषण साफ-सफाई करने की बात कहने लगे। तभी गांव की सरोज देवी पत्नी शारदा पाठक, संध्या देवी पुत्री शारदा पाठक व प्रभावती देवी पुत्री नन्द प्रसाद यादव गहने साफ करने वालों के पास आईं और सोने के आभूषण साफ करने के लिए कहा। युवकों ने तीनों को झांसे में ले लिया। इसके बाद सरोज देवी ने कान के टप्स, संध्या ने झुमका, प्रभावती ने नाक की कील साफ करने को दे दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान युवकों ने एक छोटा सा बर्तन मंगाया और हाथ में आभूषण लेकर उसमे रंग घोल दिया। जब पूरे बर्तन में रंग घुल गया तो झांसा देकर उचक्कों ने आभूषण निकाल लिया और महिलाओं से कहा कि बर्तन को 10 मिनट तक गर्म करके लाएं, तब आभूषण साफ होगा। तीनों महिलाएं बर्तन को गर्म करने चली गईं। इतने देर में मौका पाकर उचक्के आभूषण समेत फरार हो गए। जब महिलाएं बाहर निकली तो देखा कि आभूषण लेकर उचक्के भाग चुके हैं। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। एसओ संजय कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर दी जाती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed