फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On the instructions of the SP, the police checked the security of the bank

एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांची बैंक की सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 29 Oct 2022 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
On the instructions of the SP, the police checked the security of the bank
पटहेरवा पीएनबी में सुरक्षा व्यवस्था की जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : KUSHINAGAR
एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांची बैंक की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

खाताधारकों को किया जागरूक
पडरौना/उजारनाथ। तमकुहीराज में एटीएम से चोरी हो जाने पर पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी धवल जायसवाल ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि बैंक व एटीएम के समीप गश्त करते रहें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में पडरौना कस्बा सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार दोपहर पुलिस ने कई बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा व ग्राहकों को जागरूक किया। बैंक परिसर व एटीएम के पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा एटीएम में बारी-बारी से प्रवेश का निर्देश दिया। बैंक परिसर में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर पुलिस या बैंक कर्मी को सूचित करने की सलाह दी।

पटहेरवा पंजाब नैशनल बैंक परिसर, एटीएम व बैंक के अंदर गहन जांच-पड़ताल व संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस ने पूछताछ की। एटीएम के बाहर खड़े लोगों से उनके आने का उद्देश्य पूछा गया तथा उनके एटीएम कार्ड की जांच की गई। पुलिस ने ग्राहकों से बताया कि किसी अंजान व्यक्ति को एटीएम कक्ष में कोई सहायता या उसे कार्ड न दें। इस दौरान वह धोखा देकर ठगी कर सकता है। किसी अनजान को नकदी गिनने को नहीं दें। वह रास्ते में छिनैती की घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिसकर्मियों ने बैंक में अनावश्यक बार-बार आने-जाने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed