फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   On asking for a copy of the recognition, the principal showed the madrasa's paper

Kushinagar News: मान्यता की कॉपी मांगने पर प्रधानाचार्य ने दिखाया मदरसे का कागज

Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
On asking for a copy of the recognition, the principal showed the madrasa's paper
दुदही। के ग्राम पंचायत ठाड़ीभार के नौका टोला में बिना मान्यता संचालित एक निजी विद्यालय की दुदही बीईओ ने जांच की। जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन मान्यता का कागजात नहीं दिखा सका। जिसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने स्कूल बंद करा दिया। बाद में प्रबंधक ने एक मदरसे की मान्यता का कागजात दिखाए, जिसकी जांच के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भेजा गया।
विज्ञापन


बीईओ डाॅ. प्रभातचंद राय ने बताया कि लोगों की शिकायत पर ठाढ़ीभार नौका टोला में संचालित लिटिल स्टार एकेडमी की जांच की गई। जांच के दौरान स्कूल प्रबंधन ने उन्हें मान्यता से संबंधित कागजात नहीं दिए। इसको गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए वहां नामांकित छात्रों को पास के परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने का निर्देश देते हुए विद्यालय प्रबंध समिति को नोटिस जारी की। विद्यालय पर कार्रवाई होता देख स्कूल के प्रबंधन ने अहले सुन्नत फैजान रजा नाम के मदरसे की मान्यता का कागजात प्रस्तुत किया। इस पर गांव के लोगों ने आपत्ति जताया। इस पर मदरसे की मान्यता और पंजीकरण स्थल की जांच के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को पत्र भेजा गया है। उन्होंने बताया कि डीएमओ की तरफ से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित विद्यालय संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed