फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Old woman's body found in Pokhara

पोखरे में मिला वृद्धा का शव

Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Old woman's body found in Pokhara
पोखरे में मिला वृद्धा का शव
विज्ञापन

सुबह टहलने के लिए निकली थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। कस्बे के पुराने सिनेमा हाल के बगल में स्थित एक पोखरे में शुक्रवार को एक वृद्धा का शव मिला। सूचना पर पहुुंचे परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव लेकर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

कस्बे के मुख्य बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान संचालित करने वाले अविनाश बरनवाल का मकान कस्बे के पुराने सिनेमा हाल के पास है। शुक्रवार की सुबह 70 वर्षीय मां गुजराती देवी टहलने निकली थीं। काफी देर तक वापस नहीं आने पर घरवालों को लगा कि वह किसी के घर बैठ गई होंगी। आठ बजे के आसपास मकान के बगल में स्थित पोखरे में एक शव दिखाई दिया। इसके बाद लोग वहां पहुंच गए। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। जब शव को बाहर निकाला गया तो वह गुजराती देवी का था। चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि शव मिलने के बाद परिजन किसी तरह की कार्रवाई से इंकार करने लगे। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed