फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Old woman dies after being hit by bike in Nebuwa Naurangiya

बाइक की चपेट से वृद्ध महिला की मौत

Tue, 23 Aug 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies after being hit by bike in Nebuwa Naurangiya
बाइक की चपेट से वृद्ध महिला की मौत
विज्ञापन

पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया खास टोला में मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे बाइक की चपेट से वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
मंगलवार को नौरंगिया के स्कूल टोला निवासी उर्मिला (60) सुबह तकरीबन पांच बजे पडरौना पनियहवा मार्ग पर टहलने निकली थी। इसी बीच खड्डा की ओर से बाइक सवार व अहिरौली गांव के निवासी शहबाद आए। अचानक सामने गति अवरोधक (ब्रेकर) पड़ने से वह अनियंत्रित हो गया। वह बाइक को संभाल नहीं पाए। सड़क किनारे टहल रही उर्मिला देवी बाइक की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन

उर्मिला देवी की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक शहबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया के थानाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक का उपचार जिला चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed