फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officials visited the home of Amit, who went missing in Oman, and offered reassurance to his family.

Kushinagar News: ओमान में लापता अमित के घर पहुंचे अधिकारी, परिजनों को बंधाया ढांढस

Thu, 15 Oct 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Officials visited the home of Amit, who went missing in Oman, and offered reassurance to his family.
एसडीएम मयंक तिवारी और तहसीलदार जया सिंह ने पिता व मामा से की बातचीत, परिवार को प्रशासनिक प्रयासों की दी जानकारी
विज्ञापन

ओमान के सोहर पोर्ट पर टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद से लापता हैं अमित सिंह

हाटा। ओमान के सोहर पोर्ट पर टैंकर पर हुए ड्रोन हमले के बाद लापता अमित कुमार सिंह के मामले में प्रशासन ने परिजन से संपर्क साधा है। बुधवार को एसडीएम मयंक तिवारी, तहसीलदार जया सिंह समेत कई अधिकारी गोपालपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। अधिकारियों ने अमित के पिता देव प्रकाश सिंह और मामा रविंद्र सिंह को बताया कि अमित के बारे में जानकारी जुटाने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
बुधवार को जब अधिकारी अमित के घर पहुंचे तो घर का माहौल गमगीन था। बेटे की कोई खबर नहीं मिलने से मां पूनम देवी और बहन मनीषा समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन बार-बार फोन और दूसरी माध्यमों से कोई सकारात्मक सूचना मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। परिवार की व्याकुलता देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।
विज्ञापन

अमित के लापता होने की खबर ने पूरे मोहल्ले को बेचैन कर दिया है। स्थानीय लोग भी परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और उन्हें ढाढ़स बंधा रहे हैं। हर किसी की जुबान पर अमित की सलामती की दुआ है। परिजनों को उम्मीद है कि संबंधित एजेंसियों के प्रयासों से जल्द ही उनके बारे में कोई ठोस जानकारी सामने आएगी। परिवार के लिए सबसे कठिन वह इंतजार है, जिसमें हर गुजरते घंटे के साथ चिंता बढ़ती जा रही है। अमित के दादा रामरेखा सिंह समेत सभी परिजन उनकी सुरक्षित वापसी की आस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed