फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officials heard the problem, gave instructions for solution

Kushinagar News: अधिकारियों ने सुनी समस्या, दिए समाधान के निर्देश

Sat, 21 Jan 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Officials heard the problem, gave instructions for solution
मोरवन मठिया गांव में लोगों की समस्या सुनते तहसीलदार नरेंद्र राम। - फोटो : KUSHINAGAR
अधिकारियों ने सुनी समस्या, दिए समाधान के निर्देश
विज्ञापन

- जिले के विभिन्न थानों पर हुआ समाधान दिवस का आयोजन
पडरौना। जिले के विभिन्न थानों पर शुक्रवार दोपहर दो बजे से शाम चार बजे अधिकारियों ने चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ जगहों पर तत्काल समस्याओं का निस्तारण किया गया। बचे हुए मामलों के लिए अलग से टीम गठित की गई।
कसया प्रतिनिधि के अनुसार हाटा विकास खंड के गांव भरवलिया एवं भैसही में नोडल अधिकारी उपश्रमायुक्त (स्वत: रोजगार) की अनुपस्थिति में एसडीएम परिवीक्षाधीन /बीडीओ हाटा मो. जफर ने प्राथमिक विद्यालय भरवलिया में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनीं। इसमें भरवलिया के पप्पू पांडेय, देवेंद्र ने शौचालय के दरवाजे, टंकी के स्लैब नहीं होने का मामला उठाया। नित्यरायन उपेंद्र ने नए शौचालय बनवाने, आशिक अली ने किसान सम्मान निधि का दूसरे गांव में रजिस्ट्रेशन होने, सहाबुद्दीन, धर्मेंद्र एवं रामदरश ने राशनकार्ड में नाम में नाम जोड़ने का मुद्दा उठाया। इस दौरान एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद, सीडीपीओ प्रत्यूष चंद्रा, बीओपी आरडी शशिप्रभा सिंह, उपेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इस्तायक अहमद, ग्राम प्रधान सजंय यादव, अखिलेश सोनकर, अजय प्रताप यादव, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के मठिया मोरवन में चौपाल का आयोजन तहसीलदार तमकुहीराज नरेंद्र राम के नेतृत्व हुआ। चौपाल में तहसीलदार ने सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। इसमें राजस्व से जुड़े छह मामले आए, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय, प्रधान उमेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया थाना में आयोजित समधान दिवस में एसडीएम खड्डा भावना सिंह ने जनता दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्या की सुनकर समाधान का निर्देश दिया। उनके सामने चार मामले आए, जिनमें एक का निस्तारण हुआ।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने थाना में जनता दर्शन किया। इस दौरान कुछ छह मामले आए, जिनमें एक निस्तारण हो सका।
चौपाल में लोगों ने की सड़क बनवाने की मांग
ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार/अहिरौली बाजार। स्थानीय बाजार और बरडीहा में शुक्रवार को चौपाल लगी। इसमें अधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
एडीओ (कृषि) संजीव कुमार वर्मा और एडीओ (पंचायत) अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। एक भी व्यक्ति आवास, पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे, इसका प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में गांव के राजकुमार मद्धेशिया, मोहन गुप्ता, लालजी मद्धेशिया, रामबदन गुप्ता, सेवक मद्धेशिया, गिरजा देवी, रामचीज गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता और जयप्रकाश आदि ने अधिकारियों को मांग पत्र देकर गांव की मुख्य सड़क बनवाने की मांग की। इस पर संबंधित अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस दौरान इम्तियाज अहमद, अनिरुद्ध सिंह, ज्योति मौर्या, राधिका देवी, मोहन गुप्ता, अर्जुन मद्धेशिया, मनोज निराला, दिलीप गुप्ता और राम चीज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरडीहा गांव में शुक्रवार को चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें बीडीओ प्रवीण कुमार शुक्ला ने कहा कि सरकारी योजनाओं के लाभ से यदि कोई व्यक्ति वंचित है तो उन्हें अवगत कराएं। उनकी समस्या का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र-छात्राओं को बैठने के लिए फर्नीचर लगवाने के लिए ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया।

इस दौरान एडीओ (समाज कल्याण) श्यामसुंदर त्रिपाठी, भानू प्रताप सिंह, संदीप कुमार, रामगढ़ी सिंह, अरुण कुमार शर्मा, संतोष कुमार, छोटे लाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान माधुरी गुप्ता, ग्राम पंचायत सचिव अरविंद दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed