फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers ran towards the embankments after the rain, DM gave instructions to protect from floods

Kushinagar News: बारिश के बाद तटबंधों की तरफ दौड़े अफसर, डीएम ने दी बाढ़ से बचाव की हिदायत

Fri, 21 Jun 2024 05:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jun 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Officers ran towards the embankments after the rain, DM gave instructions to protect from floods
गंडक नदी के छितौनी तटबंध का निरीक्षण करते डीएम उमेश मिश्र।
खड्डा। बारिश के बाद बाढ़ से बचाव की चल रही तैयारियों को पूरा करने के लिए डीएम ने बृहस्पतिवार को पेंच कसा। खड्डा तहसील के तटबंधों का भ्रमण कर डीएम ने बाढ़ से बचाव के लिए चल रही तैयारियों का हाल जाना। छितौनी तटबंध और ठोकर का निरीक्षण करने के बाद गांव वालों से भी बात किए और बोले कि बाढ़ से बचाव के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र ने खड्डा क्षेत्र के भैंसहा गांव के पास गंडक नदी के छितौनी तटबंध के किलोमीटर 7.830 पर बने ठोकर, किलोमीटर 6.800, किलोमीटर 12.700 के वीरभार ठोकर का निरीक्षण किया। मौजूद मातहतों से बाढ़ से पूर्व की तैयारियों और किए गए सुरक्षात्मक निर्माणों जानकारी ली। डीएम ने कहा कि तटबंधों पर बने लॉन्चिंग अप्रन के साथ जल स्तर, बोल्डर, पैंचिंग आदि से जुड़े सभी मरम्मत कार्य पूरा कर लें। सुरक्षा के लिए लगाए गए परक्यूपाइन का निरीक्षण भी किया। पिछले साल बाढ़ में हुए कटान से प्रभावित गांवों और जलस्तर बढ़ने के बाद वहां होने वाले बचाव से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान खड्डा तहसीलदार और एक्सईएन बाढ़ खंड को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसीलदार महेश कुमार, नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड महेश कुमार सिंह, बीडीओ विनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed