फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Officers inquired about the security situation in Paniyhava.

Kushinagar News: पनियहवा में अफसरों ने जाना सुरक्षा का हाल

Wed, 12 Nov 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 12 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Officers inquired about the security situation in Paniyhava.
छितौनी। एसडीएम खड्डा रामवीर सिंह व हनुमानगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था देखी। अधिकारियों ने पनियहवा रेलवे स्टेशन, पनियहवा चौराहा, स्थानीय होटल, पथलेश्वरनाथ मंदिर तथा छितौनी कस्बे के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से जांच की। बिहार जाने वाली ट्रेनों की सघन जांच जीआरपी और आरपीएफ ने किया। निरीक्षण के बाद प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया। आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन



एसडीएम रामवीर सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और धार्मिक स्थलों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। पनियहवा रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक एसडीएम और थानाध्यक्ष जमे रहे, बिहार में जाने या वहां से आने वाली ट्रेनों पर विशेष नजर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed