{"_id":"6207f2e5c0026347562eeba5","slug":"objerver-inpected-booths-kushinagar-news-gkp4267384107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षक ने बूथों की सुरक्षा का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षक ने बूथों की सुरक्षा का जायजा लिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेक्षक ने बूथों की सुरक्षा का जायजा लिया
गाजीपुर इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र पर पहुंचे थे प्रेक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक एवं लाइजनिंग ऑफिसर ने शनिवार को मतदान केंद्र पर बूथों की सुरक्षा का जायजा लिया। गाजीपुर इंटर कॉलेज को मतदान केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर पांच बूथ बने हैं, जहां उन्होंने सुरक्षा चुस्त रखने के निर्देश दिए। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारी जोरों पर है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शनिवार को प्रेक्षक अटानु मजूमदार और लाइजनिंग ऑफिसर राजीव कुमार सिंह गाजीपुर इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने बूथ संख्या-225 से बूथ संख्या-229 तक सभी पांचों बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान केंद्र पर बिजली, शौचालय, रैंप समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित कॉलेज के प्रबंधक दल्लू यादव, पूर्व प्रधान राकेश गुप्ता और बीएलओ से बात कर मातहत अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। प्रेक्षक ने स्थानीय पुलिस को भी चुनाव के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष रंजन, चौकी प्रभारी रंजीत सिंह बघेल, हलका लेखपाल जयनाथ शर्मा, अश्वनी राय, दीपू जायसवाल आदि मौजूद थे।