फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now the Horticulture Department has its own portal

उद्यान विभाग को मिला अपना पोर्टल

Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Now the Horticulture Department has its own portal
अब उद्यान विभाग का खुद का पोर्टल बना
विज्ञापन

पहले कृषि विभाग की वेबसाइट से मिलता था उद्यान विभाग का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। उद्यान विभाग को अब उधार के पोर्टल पर योजनाएं संचालित नहीं करनी पड़ेेंगी। क्योंकि विभाग ने अब अपना वेबसाइट तैयार करा लिया है। अब तक उद्यान विभाग कृषि विभाग की वेबसाइट का सहारा लेता था।
उद्यानीकरण को भी कृषि का ही हिस्सा माना जाता है, लेकिन दोनों विभागों की योजनाएं अलग-अलग हैं। विभाग की बागडोर भी अलग अधिकारी संभालते हैं। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प पर कार्य कर रही हैं। इसलिए सरकार उद्यानीकरण पर अधिक पर बल दे रही है। इसके लिए उद्यान विभाग की तरफ से कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिसमें अनुदान की भी व्यवस्था है। योजनाओं में होने वाली गड़बड़ी से बचाने के लिए शासन ने आवेदन से लेकर बैंक खाते तक धनराशि पहुंचाने की सारी व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है। उद्यान विभाग की योजनाएं अब तक कृषि विभाग की वेबसाइट से संचालित होती थी। लेकिन अब विभाग ने खुद का वेबसाइट तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में उद्यान विभाग की तरफ से dbt.uphorticulture.in के नाम से वेबसाइट जारी किया गया है। किसान अब सीधे विभाग की तरफ से जारी इस वेबसाइट पर विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करा सकेंगे। यदि पंजीकरण कराने में किसी भी किसान को परेशानी हो तो विभाग के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग से संचालित योजनाएं
उद्यान विभाग की तरफ से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, सोशल आयुष प्लेन, राष्ट्रीय आयुष मिशन समेत अन्य योजनाएं संचालित होती हैं।

पंजीकरण के लिए जरूरी प्रपत्र
उद्यान विभाग की योजनाओं के लाभ के लिए पंजीकरण कराने के लिए किसान की पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक और आधार कार्ड की छायाप्रति, खेत की खतौनी और किसान का मोबाइल नंबर आदि की प्रपत्रों की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed