{"_id":"69c191abf3e77eed740723c6","slug":"now-students-in-council-schools-will-also-be-assessed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-156853-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अब परिषदीय स्कूलों में भी छात्र छात्राओं का किया जाएगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अब परिषदीय स्कूलों में भी छात्र छात्राओं का किया जाएगा आकलन
Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। प्राइवेट स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का असेसमेंट किया जाएगा। इसके लिए समग्र प्रगति पत्र यानी (होलिस्टिक प्रोग्रेस रिपोर्ट कार्ड) तैयार किया जाएगा। इसमें पूरे सत्र की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास की गतिविधियों को शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों का समग्र मूल्यांकन हो सकेगा।
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को अब होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा। इसमें अंकों की जगह अब स्टार दिए जाएंगे। वहीं बड़ी कक्षाओं के छात्रों का मूल्यांकन तार्किकता, अभिरुचि और कौशल के आधार पर किया जाएगा। मूल्यांकन टोटल लर्निंग आउटकम आधारित होगा। इस रिपोर्ट कार्ड में शिक्षक, अभिभावक और स्वयं छात्र का भी आकलन शामिल किया जाएगा। समग्र प्रगति पत्र में पूरे सत्र का लेखा-जोखा दर्ज रहेगा। इसमें विद्यालय की जानकारी के साथ छात्र की फोटो, माता-पिता का विवरण, यूनिक आईडी सहित सभी आवश्यक जानकारी दर्ज होगी। छात्रों के रिपोर्ट कार्ड में पूरे सत्र की शैक्षणिक, शारीरिक एवं मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। यह कार्ड छात्रों की प्रगति को विभिन्न क्षेत्रों में ट्रैक करेगा। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) ऋषभ राय ने बताया कि यह कार्ड अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके निर्माण के लिए विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।