फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now Guruji will be monitored by video call

Kushinagar News: अब वीडियो कॉल से होगी गुरुजी की निगरानी

Thu, 27 Apr 2023 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Now Guruji will be monitored by video call
डायट में होगा मूल्यांकन प्रकोष्ठ का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। परिषदीय विद्यालय से लापता रहने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं है। गुरुजी की शैक्षिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियो व वाइस कॉल किया जाएगा। इसके लिए डायट में मूल्यांकन प्रकोष्ठ का गठन होगा। यह आदेश आने के बाद लेट लतीफ या अक्सर लापता रहने वाले शिक्षकों में खलबली मच गई है।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने डायट प्राचार्य और बीएसए को पत्र जारी कर निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और शैक्षिक गतिविधियों के सही से संचालन के लिए मूल्यांकन प्रकोष्ठ का गठन करने का आदेश दिया है। मूल्यांकन प्रकोष्ठ में डायट प्राचार्य, एक वरिष्ठ प्रवक्ता, दो प्रवक्ता व एक तकनीकी सहायक शामिल होंगे। यह टीम प्रत्येक दिन 10 विद्यालयों का चयन करते हुए उनका ऑनलाइन निगरानी करेगी।
विज्ञापन

इसके लिए बीएसए परिषद विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी विद्यालय के शिक्षक, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मोबाइल फोन नंबर मूल्यांकन प्रकोष्ठ को उपलब्ध कराएंगे। ऑनलाइन निगरानी करते हुए टीम विद्यालय से संबंधित सूचनाओं को संकलित करेगी। किसी शिक्षक की गतिविधियों की जांच के लिए प्रकोष्ठ यदि शिक्षक को अलग-अलग दिनों में तीन बार कॉल करती है और शिक्षक उस काॅल को रिसीव नहीं करते हैं तो ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
नेटवर्क की आ सकती है समस्या
परिषदीय विद्यालयों में गठित मूल्यांकन प्रकोष्ठ के ऑनलाइन निगरानी में नेटवर्क की समस्या आ सकती है। जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में नेटवर्क की दिक्कत रहती है। कई शिक्षक एंड्राइड मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करते हैं। ऐसे में इस योजना को लागू करने में नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

...
कोट
शासन के निर्देश पर मूल्यांकन प्रकोष्ठ के गठन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही ऑनलाइन माध्यम से विद्यालयों की निगरानी की जाएगी। तीन बार कॉल न उठाने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार सिंह, डायट प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed