फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Now case will be filed in SP office

अब एसपी कार्यालय में भी दर्ज होगा मुकदमा

Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Now case will be filed in SP office
पुलिस अधीक्षक कार्यालय। - फोटो : KUSHINAGAR
अब एसपी कार्यालय में भी दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन

पडरौना। यदि जिले के किसी थाने में फरियादियों का मुकदमा नहीं लिखा जा रहा या फिर वह वहां नहीं जाना चाहता है तो फिक्र की कोई बात नहीं। जल्द ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऐसी व्यवस्था होने जा रही है कि फरियादी उनके दफ्तर में मुकदमा दर्ज करा सकेंगे। इस कार्य के लिए एसपी कार्यालय में एफआईआर काउंटर खोला जाएगा। यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हो रहा है।
मारपीट, चोरी सहित अन्य मामलों में अक्सर फरियादी थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक चक्कर लगाते रहते हैं। मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन तो मिलता है, लेकिन मुकदमा दर्ज करने में काफी दिनों तक फरियादियों को हिला हवाली से जूझना पड़ता है। फरियादी के पहुंचने पर एसपी या एएसपी को संबंधित थाने को मुकदमा दर्ज करने के लिए फोन कर कहना पड़ता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट की पूर्ण संवैधानिक पीठ की तरफ से पुलिस विभाग को एसपी कार्यालयों पर भी एफआईआर काउंटर खोलने का आदेश दिया है। यहां दर्ज एफआईआर की जनपदीय, परिक्षेत्रीय और जोनल स्तर पर प्रतिदिन आंकलन और निगरानी की जाएगी। इसकी सूचना नियमित डीजी मुख्यालय तथा पुलिस कंट्रोल रूम को भी भेजी जाएगी। इसी क्रम में यहां के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी जल्द एफआईआर काउंटर खुल जाएगा। उसके बाद यदि फरियादी की शिकायत थाने में नहीं सुनी जाती है तो एसपी के निर्देश पर उनके कार्यालय में ही एफआईआर दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन

कुशीनगर सहित प्रदेश के प्रत्येक जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक-एक एफआईआर काउंटर खोला जाएगा। यदि किसी फरियादी का मुकदमा थाने पर दर्ज नहीं हो रहा है और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचता है तो उसका मुकदमा यहां दर्ज हो जाएगा। जो लोग थाने नहीं जाना चाहते, वह भी एसपी कार्यालय आकर एफआईआर दर्ज करा सकेंगे। यह व्यवस्था सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर होने जा रही है। काउंटर जल्द ही खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक
सभी थाने पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
जनपद के सभी 18 थानों में सुरक्षा व्यवस्था तथा वहां आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। हर थाने में दो कैमरे लगेंगे। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाने में लाए गए अपराधी प्रकृति के व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए एक कैमरा हवालात में लगाया जाएगा, जबकि दूसरा कार्यालय में लगेेगा। यदि सीसीटीवी कैमरा किसी कारण से खराब हो जाता है तो उसे 24 घंटे के अंदर ठीक कराकर लगवाने की जिम्मेदारी एसपी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed