{"_id":"66dcde178e56bf94ee0113b4","slug":"notice-will-be-issued-to-those-occupying-the-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122779-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पर कब्जा करने वालों को जारी होगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पर कब्जा करने वालों को जारी होगा नोटिस
Sun, 08 Sep 2024 04:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। आईजीआरएस पोर्टल पर अतिक्रमण की शिकायत निस्तारण के लिए शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नगरपालिका की अतिक्रमण हटाओ टीम कुशीनगर मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंची। टीम ने आसपास के दुकानदारों से पोर्टल पर शिकायत करने वाले की पूरी जानकारी ली और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नोटिस भेजने की बात कही।
अतिक्रमण हटाओ टीम के प्रभारी रास बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि बुद्ध मंदिर के पास एक दुकानदार ने आईजीआरएस पोर्टल पर पड़ोस के दुकानदार पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। इसके निस्तारण के लिए ईओ ने आदेश दिया था। उसके अनुपालन में टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण के संबंध में दुकानदार से पूछताछ की। बताया कि अन्य अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने के लिए नोटिस भेजा जाएगा। इस दौरान रिजवान, अविनाश, हरीश, सिद्धार्थ, रुस्तम आदि मौजूद रहे।