फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   notice will be isse to gutaka buisinessman

Kushinagar News: टैक्स चोरी के मामले में व्यवसायी को जारी होगा सम्मन

Thu, 13 Jul 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
notice will be isse to gutaka buisinessman
्रएक ही परिवार में अलग-अलग नाम से संचालित हो रहे थे चार फर्म
विज्ञापन

पत्रावलियां तलब कर की जाएगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जीएसटी की एसआईबी गोरखपुर की टीम की तरफ से बुधवार को पडरौना शहर में जिस सुपारी और तंबाकू की फैक्ट्री व गोदाम पर छापा मारा गया था, उसकी जांच अभी आगे भी जारी रहेगी। विभाग के अफसरों की मानें तो एक ही परिवार के पति, पत्नी व अन्य सदस्यों के नाम चार फर्म संचालित हो रहे थे। जांच-पड़ताल में 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई थी। इस मामले में विभाग की ओर से फर्मों को सम्मन जारी किया जाएगा। इसके अलावा पत्रावलियां गोरखपुर तलब कर जांच की जाएंगी।
डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा ने बताया था कि बुधवार को उनके विभाग की गोरखपुर की टीम ने पडरौना शहर के सुभाष चौक निवासी योगेश चौरसिया के किशन सुपारी और के-1 तंबाकू ब्रांड फैक्ट्री पर छापा मारा था। उनके बावली चौक और तिलक नगर स्थित गोदाम पर भी छापा मारा गया था, जहां पैकिंग, सुपारी व तंबाकू तैयार करने के लिए मशीनें लगी मिली थीं।
विज्ञापन

दोनों ब्रांडों की पैकिंग कर पूर्वांचल के कई जिलों और बिहार प्रांत में भी हो रही थी, लेकिन टैक्स की चोरी की जा रही थी। ये चार फर्म एक ही परिवार के सदस्यों के नाम से संचालित हो रहे थे। वहां 50 लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर सुनील कुमार वर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि इस मामले में फर्म संचालकाें को सम्मन जारी किया जाएगा। चार फर्म हैं, जिनमें दो फैक्टरियां हैं। वे पति, पत्नी, चाचा-भतीजा के नाम से थीं। इनसे इनकम टैक्स से संबंधित पत्रावलियां भी गोरखपुर तलब की गई हैंं। पहले 14 दिनों का समय दिया जाता है, उसके बाद सम्मन जारी होता है।

कुशीनगर जिले में 58 फर्म अब भी कर रहे जीएसटी की चोरी, किए गए हैं चिह्नित
- विभाग कर रहा इनके बारे में जांच-पड़ताल, हो सकती है कार्रवाई
- पान मसाला, कपड़ा, सराफा सहित कई प्रकार के व्यवसायी हैं टैक्स चोरी करने वालों में

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जीएसटी चोरी का मामला सामने आने के बाद इसमें संलिप्त व्यवसायियों की धड़कन बढ़ गई है। हो भी क्यों न, लंबे समय से टैक्स की चोरी कर रहे व्यवसायियों के प्रतिष्ठानों पर छापा पड़ने पर कार्रवाई भी जबरदस्त हो रही है।
पडरौना में एसआईबी के छापे में 50 लाख रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। तत्काल 20.32 लाख रुपये जमा कराए गए। इस विभाग की नजर में करीब 58 ऐसे व्यवसायी जिले में हैं, जो टैक्स चोरी के मामले में चिह्नित किए गए हैं, जिन पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है। इनमें कपड़ा, सर्राफा, पान मसाला और अन्य व्यवसायी हैं।
राज्य कर विभाग के कुछ जिम्मेदारों ने नाम न प्रकाशित किए जाने की शर्त पर बताया कि कुशीनगर में करीब आठ हजार व्यवसायियों ने जीएसटी में पंजीकरण कराया है, लेकिन अब भी लगभग 58 व्यवसायी टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। टैक्स चोरी को लेकर उनके बारे में गोपनीय जांच चल रही है। जांच में उनके खिलाफ पुख्ता प्रमाण मिलते ही कार्रवाई हो सकती है।

वर्जन-
गोपनीय जांच में पता चला है कि इस जनपद में करीब 58 ऐसे व्यवसायी हैं, जिन्होंने जीएसटी में पंजीकरण नहीं कराया है। वे टैक्स की चोरी कर रहे हैं। उनमें कपड़ा, सराफा, पान मसाला और अन्य प्रकार के व्यवसायी हैं। नंबर सबका आएगा। दिल्ली से आने वाली बसों में भी चोरी से सामान लाया जा रहा है। इस बारे में पुख्ता प्रमाण एकत्र होते ही कार्रवाई की जाएगी।

-सुनील कुमार वर्मा, डिप्टी कमिश्नर एसआईबी गोरखपुर

राज्य कर विभाग का निर्देश है कि करापवंचन कर टैक्स चुराने और व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर कार्रवाई की जाए। ऐसे व्यवसायियों के बारे में डेटा जुटाया जा रहा है। क्योंकि पूरा साक्ष्य एकत्र किए बिना कार्रवाई नहीं की जा सकती, लेकिन ऐसे लोगों को छोड़ा भी नहीं जाएगा।
-देवमुनि शर्मा, एडीसी गोरखपुर, राज्य कर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed