फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to the headmaster on finding less number of students

Kushinagar News: छात्र संख्या कम मिलने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस

Sun, 19 May 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 May 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Notice to the headmaster on finding less number of students
मंसाछापर। उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेहरा बुजुर्ग का शनिवार को बीईओ ने निरीक्षण किया था। विद्यालय में नामांकित विद्यार्थियों के सापेक्ष उपस्थिति कम मिली। एमडीएम पंजिका में बच्चों की उपस्थिति से अधिक भोजन पका मिला। बीईओ ने प्रधानाध्यापक को नोटिस देकर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


बीईओ जयंत भारती दोपहर करीब 12 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय पटेहरा बुजुर्ग पहुंचे। विद्यालय में 44 बच्चे उपस्थित थे, जबकि नामांकन 110 है। एमडीएम पंजिका की जांच में बीते तीन दिन में संख्या 82, 80 और 76 अंकित मिला। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समसुद्दीन अंसारी को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण में नामांकित संख्या के सापेक्ष बच्चों की संख्या कम पाई गई है। एमडीएम में भी कुछ गड़बड़ी मिली है। इसको गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक को नोटिस भेजा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed