{"_id":"66ff26439b789cd8a2039e57","slug":"notice-to-assistant-panchayat-and-two-mnrega-women-mates-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-124188-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सहायक पंचायत व दो मनरेगा महिला मेट को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सहायक पंचायत व दो मनरेगा महिला मेट को नोटिस
Fri, 04 Oct 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। तीन ग्रामसभाओं में गांधी जंयती को मिट्टी कार्य में श्रमिकों की हाजिर लगवा दी गई। बीडीओ ने एक पंचायत सहायक और दो मनरेगा महिला मेट को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है।
एक अक्तूबर को बीडीओ उषा पाल ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत कोई काम नहीं कराने का निर्देश दिया था। खजुरी में अहमद के घर से पड़री जाने जाने वाले पिच मार्ग तक दोनों तरफ मिट्टी भराई में 36 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराते हुए पोर्टल पर लोड कर दिया। कोटवा कला के शेषा छपरा में भूमि विकास कार्य और ब्लाॅक रोड से परशुरामपुर रोड तक पीच रोड के दोनों पटरी पर मिट्टी भराई कराई गई। इन दोनों परियोजनाओं में 73 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई है।
कौआसार में प्राथमिक विद्यालय में भूमि विकास कार्य एवं सूर्यभान टोला में प्राथमिक विद्यालय में भूमि विकास कार्य पर 38 श्रमिकों की उपस्थिति अपलोड की गई थी। इसकी जानकारी होने पर बीडीओ ने कौआसार गांव के पंचायत सहायक प्रमोद यादव और खजुरी गांव के मनरेगा महिला मेठ ज्योति सिंह के अलावा कोटवा कला गांव की महिला मेट संगीता पासवान को नोटिस जारी किया है। बीडीओ ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।