फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to ADO MI on locking of Minor Irrigation Office

Kushinagar News: लघु सिंचाई कार्यालय पर ताला बंद होने पर एडीओ एमआई को नोटिस

Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Notice to ADO MI on locking of Minor Irrigation Office
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित लघु सिंचाई विभाग कार्यालय पर मंगलवार की दोपहर ताला लटकने का मामला प्रकाश में आने और बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी बीडीओ आशुतोष मिश्र ने एडीओ एमआई शंभूनाथ को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कई किसान अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय बंद मिलने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। किसानों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी जताई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रभारी बीडीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया। प्रभारी बीडीओ आशुतोष मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed