फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Notice to 70 Anganwadi workers for negligence

Kushinagar News: लापरवाही पर 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस

Sat, 28 Jun 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 28 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Notice to 70 Anganwadi workers for negligence
पडरौना। लाभार्थियों के ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण कार्य में लापरवाही बरतने वाले 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डीपीओ ने नोटिस जारी किया है। उन्होंने चेताया कि यदि इसके बाद भी कार्य में प्रगति नहीं दिखी तो उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। डीपीओ के इस कार्रवाई से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि लाभार्थियों का ई-केवाईसी और चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य शून्य है अथवा कोई प्रगति नहीं हुई है, उन सभी 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इन सभी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री ई-केवाईसी व चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य नहीं कर रही है। वहां पर ग्राम स्तर पर एडीओ (पंचायत), ग्राम विकास अधिकारी, पंचायत सहायक उन सभी केंद्रों पर सहयोग के लिए लगाए गए हैं। जिस आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तरफ से पोषण ट्रैकर एप उनके मोबाइल फोन में नहीं खुलेगा, उस स्थिति में सहयोग में लगाए गए कर्मचारी अपने मोबाइल फोन में डाउन लोड कर कार्य को पूर्ण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत, गांव के सचिव व पंचायत सहायक के पहुंचने पर यदि वहां की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं तो उनके खिलाफ भी नोटिस जारी किया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि जिन 70 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका गया है वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीघ्र ही प्रगति में सुधार नहीं लाईं तो उनके विरूद्ध संविदा आधारित सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed