{"_id":"673cfe84ccc3043af6081446","slug":"notice-to-60-people-on-charges-of-encroachment-and-blocking-the-canal-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-126703-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अतिक्रमण व नहर अवरुद्ध करने के आरोप में 60 लोगों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अतिक्रमण व नहर अवरुद्ध करने के आरोप में 60 लोगों को नोटिस
Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। सिंचाई विभाग ने बिहार रजवाहा पर अतिक्रम करने व नहर में घर का गंदा पानी बहाने वाले दो गांवों के 60 से अधिक लोगों को नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के बिहार रजवाहा से रजवाटिया, बलुआ शमशेर शाही, बलुआ तकिया, शकरापट्टी, परसौनी खुर्द, बिहार बुजुर्ग, बिहार खुर्द सहित करीब एक दर्जन से अधिक गांवों के किसानों के खेतों में सिचाई के लिए पानी पहुंचाया जाता है।
कुछ दिन पूर्व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पानी छोड़ने के लिए इस रजवाहे का निरीक्षण किया तो इस दौरान पाया कि रजवाहे की पटरियों पर कई लोगों ने जबरन अतिक्रमण कर लिया है साथ ही अपने घरों का कूड़ा-करकट फेंक रहे व गंदा पानी बहा रहे हैं। सिंचाई विभाग ने इसके लिए बलुआ शमशेर शाही व बिहार बुजुर्ग गांव के करीब 60 लोगों को चिह्नित कर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिलेदार रामबदन पासवान ने बताया कि नहर पर अतिक्रमण करने, कूड़ा-करकट फेंकने सहित घरों का गंदा पानी बहाने के मामले में कुल 60 लोगों के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।